फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shops are rushing to clear old stock, with discounts pouring in.

Basti News: पुराना स्टाॅक खत्म करने की होड़, दुकानों पर डिस्काउंट की बरसात

Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shops are rushing to clear old stock, with discounts pouring in.
कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बस्ती। वैवाहिक सीजन शुरू होने से पहले बाजार में पुराना स्टॉक खत्म करने की होड़ मची हुई है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग ऑफर का सहारा ले रहे हैं। ऑफर के साथ भारी छूट के कारण ग्राहक खरीदारी के पहुंच रहे हैं। गर्म कपड़ों पर 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर 60 से 70 प्रतिशत तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

चार फरवरी से शादी का सीजन (सहालग) शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दुकानदार नए व आकर्षक कपड़े और घरेलू सामान मंगाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए ठंडक में उपयोग होने वाले कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान को पूरी तरह बेचने पर जोर दिया जा रहा है। क्लियरेंस सेल के तहत दुकानदार भारी छूट देकर पुराना स्टॉक निकाल रहे हैं। कपड़ा बाजार स्थित रेडीमेड दुकान के संचालक प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के गर्म कपड़ों पर 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

अन्य कपड़ों पर भी 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट है, जिससे ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। खरीदारी कर रही दीपिका ने बताया कि बच्चों के लिए कपड़े लेने आई थीं, लेकिन छूट देखकर अपने लिए भी जैकेट खरीद ली। ऑफर में खरीदारी करने से कम दाम में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं, जो अगले साल भी काम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 60-70 प्रतिशत तक छूट : शादी के सीजन में एसी, कूलर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार गीजर, हीटर जैसे ठंडक में उपयोग होने वाले सामान पर 60 से 70 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अभिषेक, विक्की गुप्ता और प्रिंस गुप्ता ने बताया कि ठंडक का असर कम हो रहा है, जिससे इन सामानों की मांग घट गई है। छूट के बावजूद ग्राहक सीमित संख्या में आ रहे हैं, लेकिन सहालग को देखते हुए नया स्टॉक मंगाया जा रहा है।

गोदाम खाली कर नए स्टॉक के लिए बना रहे जगह : पुराने स्टॉक की बिक्री से गोदाम खाली किए जा रहे हैं ताकि शादी के सीजन के लिए नया और ट्रेडिंग सामान लाया जा सके। कुछ वस्तुएं निर्धारित मूल्य पर भी बेची जा रही हैं, जिससे बाजार में तेजी आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed