{"_id":"63ab37d1e619ce31770bac25","slug":"shopkeeper-s-dead-body-found-hanging-from-pot-inside-the-house-basti-news-gkp4623620111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर के अंदर गमछे से लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर के अंदर गमछे से लटका मिला दुकानदार का शव
विज्ञापन
घर के अंदर गमछे से लटका मिला दुकानदार का शव
लालगंज बाजार की घटना, पुलिस जांच में जुटी
लालगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चाय की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय युवक की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, लालगंज कस्बा निवासी सुनील कुमार मौर्य बाजार में ही चाय-पानी की दुकान चलाते थे। उनके पिता दुर्गा प्रसाद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। छोटा भाई सुधीर अलग है और बस्ती कचहरी में चाय की दुकान चलाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इसकी वजह से दीपावली के दूसरे दिन अपनी बेटी को लेकर इनकी मां मायके चली गईं। सुनील अपनी पत्नी सुमन, बेटी श्रेया, संध्या व बेटे प्रतीक के साथ रहते थे। विवाद की वजह से पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई थीं।
मंगलवार दोपहर 12 बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने रोशनदान के जरिये झांक कर देखा तो कपड़े फैलाने के लिए रखे बांस में गमछे के फंदे से लटका सुनील का शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उनकी मां और पत्नी को बुलवाया, जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना करके साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।