फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeeper injured in a collision with a dumper dies

Basti News: डंपर की टक्कर से घायल दुकानदार की मौत

Sat, 24 May 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper injured in a collision with a dumper dies
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के गौरा तिराहे के पास शुक्रवार सुबह डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार महेंद्र कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से रेफर होकर गोरखपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोड़री निवासी 24 वर्षीय महेंद्र कुमार यादव पड़ाव पर किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे बाइक से किसी कार्य से बस्ती जा रहे थे। गौरा तिराहे के मोड़ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार ठोकर माक्दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घर के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गोरखपुर ले जाते वक्त खलीलाबाद के पास महेंद्र की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन भाईयों एवं तीन बहनों में सबसे छोटा था। जो कोड़री पड़ाव के पास किराने की दुकान चलाता था। महेंद्र की शादी चार जून को होनी थी। पूर्व ग्राम प्रधान पंकज सिंह, पंकेश चौधरी ने कहा कि जब भी ये लड़का मिलता था, हंसते ही मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed