{"_id":"6a3ec4313fb5b245a40e6f5f","slug":"shopkeeper-injured-after-inverter-battery-explodes-basti-news-c-207-1-bst1006-161269-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इन्वर्टर की बैटरी फटने से दुकानदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इन्वर्टर की बैटरी फटने से दुकानदार घायल
विज्ञापन
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत पंडितपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक गारमेंट्स की दुकान में इन्वर्टर की बैटरी फटने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार पिपरहिया गांव निवासी अनिल पंडितपुर गांव के पास गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ इन्वर्टर की बैटरी फट गई। हादसे में अनिल के सिर में गंभीर चोट आई।
बैटरी फटते ही उसका एसिड दुकान में फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। संवाद