फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeeper body found hanging from mango tree in Basti

Basti News: आम के पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 05 May 2023 04:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी दुबौलिया (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी दुबौलिया (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 May 2023 04:42 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Shopkeeper body found hanging from mango tree in Basti
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के दोफड़ा गांव के पश्चिम पंपसेट के पास शुक्रवार सुबह आम के पेड़ से एक 55 वर्षीय दुकानदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दोफड़ा गांव के बांकेलाल पुत्र भगीरथी गांव में गुमटी रखकर परचून की दुकान करते थे। पिछले तीन महीने से दुकान बंद थी। इस बीच वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बांकेलाल के बेटे अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात में वह भोजन करके सोए थे।
विज्ञापन


सुबह बिस्तर पर नहीं दिखे तो अनुमान लगाया गया कि नित्यक्रिया के लिए गए होंगे। देर होने पर खोजबीन की जाने लगी तो पता चला कि पंपिंगसेट के पास आम के पेड़ से उनका शव लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिहार में चोरी का वाहन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज डेईडीहि रवीन्द्र नाथ शर्मा ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। जिसमें बड़े बेटे अजय (23) की शादी हो चुकी है। आशु (20) व आजाद (19) की शादी नहीं हुई है। वहीं तीन बेटियों में प्रेमा (30), शारदा (26) की शादी हो चुकी है। एक बेटी मनीषा लखनऊ से जेएनएम की पढ़ाई कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बांकेलाल की पत्नी करोड़ा देवी बदहवास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed