Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike Collides with Parked Trailer Deoria Youth Killed Another Seriously Injured

बस्ती: खड़े ट्राले से टकराई बाइक, देवरिया के युवक की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल

Fri, 27 Nov 2026 07:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 27 Nov 2026 07:47 PM IST
सार

लहरी गांव के पास शुक्रवार शाम बाइक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में देवरिया निवासी आनंद की मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bike Collides with Parked Trailer Deoria Youth Killed Another Seriously Injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर लहरी गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आनंद चौरसिया (32) की मौत हो गई, जबकि आदित्य निषाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों देवरिया जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आदित्य का चल उपचार

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से महादेवा से मुंडेरवा की ओर जा रहे थे। लहरी गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने आनंद चौरसिया को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मुंडेरवा पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घायल आदित्य के भाई नंदेश्वर ने फोन पर बताया कि दोनों कैसे बस्ती गए, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed