फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shopkeeper beaten up by miscreants, hand broken, FIR lodged on court orders

Basti News: दबंगों ने दुकानदार को पीटा, हाथ तोड़ा, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Thu, 04 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up by miscreants, hand broken, FIR lodged on court orders
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार को आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मेराज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती का कहना है कि वह अपने घर पर किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि गांव के ही इकरार अहमद, इसरार अहमद, कौशर और सोनू उनकी दुकान से काफी समय से उधार सामान लेते थे। 30 मार्च की रात करीब 9 बजे जब मेराज अहमद अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तभी चारों आरोपी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगा।
विज्ञापन

बकाया अधिक होने के कारण जब मेराज ने देने से मना किया, तो सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर दुकानदार को जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि इकरार अहमद पास के घर से डंडा लाकर मेराज पर हमला किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन थाना कलवारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने जिला अस्पताल में अपना इलाज व एक्स-रे कराया, जिसमें हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed