{"_id":"604cef488ebc3ed8330004a4","slug":"shop-fire-in-kaptanganj-caused-panic-basti-news-gkp388224080","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज में दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज में दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी
Sat, 13 Mar 2021 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के वायरलेस चौराहा स्थित दुकान से उठतीं आग की लपटें।
- फोटो : BASTI
कप्तानगंज में दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के वॉयरलेस चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट शॉप में शनिवार की रात आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तिनिहवा गांव निवासी अरविंद कुमार की कस्बे में वायरलेस चौराहे पर रेडीमेड गारमेंट शॉप है। अरविंद देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। उसके कुछ देर बाद दुकान से धुआं, फिर आग की लपटें उठने लगी।
आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दी गई। जब तक अरविंद दुकान पर पहुंचते, तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।