फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shivharsh Mahavidyalaya team became the winner

Basti News: शिवहर्ष महाविद्यालय की टीम बनी विजेता

Thu, 09 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shivharsh Mahavidyalaya team became the winner
किसानपीजी कालेज में अंतर महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते प्राचर्य।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के बीच हुई फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को आयोजित अंतर महाविद्यालयी बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में तीन ही महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय बस्ती व एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती की टीम ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम करती हैं। इनके माध्यम से युवाओं को खुद को परखने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ अतिरिक्त गतिविधियां विद्यार्थियों में रुचि पैदा करती हैं। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने कहा कि महाविद्यालय बेहतर शैक्षणिक माहौल में कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों के जरूरी संसाधनों को विकास किया जा रहा है। समय-समय पर व्याख्यान व कार्यशालाएं हो रही हैं। इस मौके पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ.आदित्य प्रताप सिंह, डॉ.धर्मेंद्र सिंह, डॉ.अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर लिखी प्रो. रीना की पुस्तक का विमोचन
बस्ती। शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक द्वारा लिखित राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 पुस्तक का बुधवार को महाविद्यालय परिसर में विमोचन हुआ। प्रो. रीना ने बताया कि यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर लिखी गई है। नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। यह विद्यार्थियों में पढ़ाई की रुचि पैदा करने के साथ उन्हें रोजगार के विभिन्न आयामों से जाेड़ने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अभय प्रताप सिंह, प्रो. गोपालजी कुशवाहा, प्रो. रघुवंश मणि, प्रो.सुस्मिता श्रीवास्तव, डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed