{"_id":"64f4cc516164bab77202c224","slug":"shikshamitras-submitted-memorandum-to-mp-in-support-of-demands-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3758-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मांगो के समर्थन में शिक्षामित्रोें ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मांगो के समर्थन में शिक्षामित्रोें ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने सांसद हरीश द्विवेदी को उनके पैतृक गांव तेलियाजोत पहुंचकर 6 सूत्री मांग पत्र दिया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वह शिक्षामित्रों की समस्याओं से अवगत हैं और इस विषय पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही लोकसभा में उठाऊंगा।
संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल, मंडल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने सांसद को बताया कि पिछले 22 वर्षो से शिक्षा मित्रों शिक्षण कार्य कर रहे हैं, प्रदेश के लगभग 1 लाख 50 हजार शिक्षा मित्र घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, पिछले 6 वर्षो से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। आए दिन शिक्षामित्रों की तनाव के कारण असामयिक मौत हो रही है, ऐसे में आवश्यक है कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराया जाए।
ज्ञापन में शिक्षामित्रोें को शिक्षक के रूप में समायोजित कर नियमित किए जाने, समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतनमान दिए जाने, मृतक शिक्षामित्रों के आश्रित परिजनों को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति दिए जाने, टीईटी पास शिक्षा मित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दिए जाने, मूल विद्यालय में वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को फिर से अवसर देते हुए उन्हें मूल विद्यालय में वापस किए जाने, महिला शिक्षा मित्रों को विवाहोपरांत उन्हें उनके ससुराल के समीप के विद्यालयों में तथा गैर जनपद में विवाहित महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के जनपद में मांग के अनुसार स्थानांतरित किए जाने आदि की मांग शामिल है। शिक्षा मित्रों ने चेतावनी दिया कि यदि मांगे पूरी न की गई तो आगामी 9 अक्तूबर सेे मांगो के समर्थन में राजधानी लखनऊ में डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, उमाकांत शुक्ल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और सुरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।