फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shiksha Mitras demanded equal pay for equal work

Basti News: शिक्षामित्रों ने समान कार्य के लिए समान वेतन मांगा

Tue, 23 Jul 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras demanded equal pay for equal work
सल्टौआ बीआरसी पर शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन बीईओ को दिया
विज्ञापन

महिला शिक्षा मित्रों के लिए सीसीएल की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्री ज्ञापन सोमवार को बीईओ विक्रमजोत को सौंपा। ए
सोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षामित्रों को पुनः सहायक अध्यापक पद पर पदस्थापित करने व समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की जा रही है। महिला शिक्षामित्र को उनके ससुराल के जनपद में स्थानांतरित किया जाए। मृतक शिक्षामित्र के आश्रित परिवार को नौकरी प्रदान की जाए। निशुल्क चिकित्सा सहायता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बताया कि महिलाओं को हर विभाग में सीसीएल दी जाती है। लेकिन, महिला शिक्षामित्र को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्हें सीसीएल देने की मांग की गई है। आकस्मिक अवकाश 11 की जगह 14 दिन करने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष और बुढ़ापे के गुजरे के लिए पेंशन की मांग की गई है। दिया जाए। इस मौके पर सुनील तिवारी, प्रवीण सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, रामचंद्र, ऊषा शुक्ला, राकेश कुमार शुक्ला, रणजीत सिंह, कुसुम पांडेय, गीता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed