{"_id":"65888878cc249f7452090467","slug":"shehnai-will-be-played-in-kaptanganj-in-a-building-worth-rs-325-crores-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8969-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सवा तीन करोड़ के भवन में कप्तानगंज में बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सवा तीन करोड़ के भवन में कप्तानगंज में बजेगी शहनाई
Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
- नगर विकास विभाग की ओर से सीएंडडीएस बनवा रहा बारात घर
बस्ती। नगर पंचायत कप्तानगंज में तकरीबन सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से बारात घर का निर्माण चल रहा है, जिसमें गांव में लेकर नगरीय क्षेत्र के लोग वैवाहिक समारोह से लेकर अन्य मांगलिक व सांगठनिक कार्य संपन्न करा सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में यह भवन तैयार हो जाएगा और नागरिकों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
नई नगर पंचायतों में बारात घर यानी कम्यूनिटी सेंटर की स्थापना की जा रही है। जहां आम नागरिक मांगलिक कार्य व अन्य आयोजनों को संपन्न करा सकेंगे। यही नहीं यहां सभागार में आवश्यक बैठकें व सरकारी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा। इसी क्रम में कप्तानगंज व गनेशपुर नगर पंचायत में भी बारात घर का निर्माण किया जाना था। इनके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस यानी कि कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस को सौंपी गई है। गनेशपुर में भूमि देरी से मिल पाई है, जिसके कारण यहां की परियोजना पर अभी काम शुरू होने में समय लग रहा है, जबकि कप्तानगंज में सितंबर महीने में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साइट इंजीनियर जेपी यादव के अनुसार यहां बड़ा हाल और विभिन्न कमरों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही चारदीवारी व परिसर में इंटरलॉकिंग का निर्माण किया जाएगा। यहां पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
-- -
समय से पूरा होगा बारात घर का निर्माण
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक अविनाश सिंह ने बताया कि बारात घर का समय से निर्माण पूरा करने के लिए अभियंताओं की टीम लगाई गई है। जल्द ही इसकी सुविधा नागरिकों को देने का प्रयास किया जा रहा है।