फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   big road accident in basti five people died of family

बस्ती सड़क हादसा: पल भर में बिखर गया अनम की खुशियों का संसार, काफी देर तक माता-पिता और बहनों की मौत से थी बेखबर

Fri, 13 Aug 2021 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 04:50 PM IST
सार

हादसे के बाद पुलिस ने नहीं बताया कि उसके माता-पिता और तीन बहनों की हो चुकी है मौत। दोपहर बाद जब हुई जानकारी तो बदहवाश हो गई अनम, लखनऊ से पहुंचे परिजनों ने संभाला।

विज्ञापन
big road accident in basti five people died of family
अनम से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर हुए भीषण हादसे में पल भर में अनम की खुशियों का संसार बिखर गया। एक तो दादी को खोने के गम में पहले से परेशान अनम को बृहस्पतिवार दोपहर बाद जब इस बात का पता चला कि उसके माता-पिता और तीन बहनों की मौत हो चुकी है तो वह बदहवाश हो गई। लखनऊ से पहुंचे मामा ने रोते हुए सहारा तो दिया, लेकिन उसके आंसुओं को रोकने के लिए उनके पास लफ्ज नहीं थे।
विज्ञापन


बस्ती के नगर थानाक्षेत्र के पुरैना कटया गांव के पास हुए कार हादसे में सुरक्षित बची 14 वर्षीय अनम को काफी देर तक पता ही नहीं चला कि उसके अम्मी-अब्बू, एक बड़ी और दो छोटी बहनें अब इस दुनिया में नहीं हैं। पुलिस ने जब हादसे के बारे में उससे पूछा तो बोली, हम सब सो रहे थे, तभी अचानक टक्कर हो गई। एकदम अंधेरा छा गया। कार टकराने के बाद उसकी आंख खुली तो कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


कुछ लोग उसे निकाल कर बाहर लाए। उसके बाद घायल अम्मी-अब्बू और बहनों को निकाला गया। ड्राइवर अंकल को एंबुलेंस से ले गए। अम्मी-अब्बू और हम सब फंस गए थे। चारों तरफ खून ही खून था। कोई बोल नहीं पा रहा था। मंजर देखकर अनम की हालत खराब न हो, पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के पास स्थित एक परिवार के पास भेज दिया। इससे वह कुछ समझ नहीं पाई। अनम को उस परिवार में ले जाने के बाद राहत और बचाव कार्य में पुलिस और एनएचएआई कर्मी लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज फुटहिया रामदेव और कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके पास जाकर यह कहकर दिलासा देते रहे कि चिंता न करो, सभी को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद भी अनम आने वाले हर फोन रिसीव करती रही। अनम फोन पर लगातार रिश्तेदारों व परिजनों को यह बताती रही कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। अम्मी-अब्बू सभी को चोट लगी है। ड्राइवर अंकल को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। फोन पर बात कर रही अनम को काफी देर तक यह नहीं पता था कि उसकी अम्मी-अब्बू व उनकी बहनें अब कभी लौट कर नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed