फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shashwat and Abdul Haq's model got first place in the science exhibition

Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में शाश्वत और अब्दुल हक के मॉडल को मिला प्रथम स्थान

Thu, 16 Oct 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Shashwat and Abdul Haq's model got first place in the science exhibition
बच्चों के मॉडलों का निरीक्षण करते डीआईजी संजीव त्यागी।संवाद
रुधौली। मिशन शक्ति फेज-पांच के अंतर्गत बुधवार को प्रैक्सिस विद्यापीठ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और बालिका चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक सोच के आधार पर विभिन्न मॉडल पेश किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में एनएलसी के पूर्व अध्यक्ष एआर अंसारी के साथ मुख्य अतिथि ने प्लास्टिक पेमेंट, सेफ्टी फुटवियर, अलार्मिंग फैन, पॉलीगोनल व्हील, फॉर्म प्रोटेक्शन, वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन, इलेक्ट्रिक पोल सेफ्टी, इको फ्रेंडली पाॅवर जेनरेशन जैसे मॉडलों का निरीक्षण किया। शाश्वत और अब्दुल हक का मॉडल अर्थक्वेक ऑब्जर्वर प्रथम स्थान पर चयनित हुआ। उन्नति शुक्ला और उनकी टीम के मॉडल सेफ्टी फुटवियर को द्वितीय स्थान और तेजस और उनकी टीम के मॉडल सेफ्टी पोल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजीव त्यागी ने कहा कि छात्र जीवन में सच्चाई और आत्मसुधार की आदत सफलता की कुंजी है। एआर अंसारी ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चे भविष्य में देश के वैज्ञानिक के रूप में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक सुशांत पांडेय, संरक्षक परशुराम पांडेय, प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी के साथ-साथ ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चार पदक भी जीते गए, जिनमें दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed