फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shardiya Navratri... Establishing Kalash in homes, devotees fasting and worshiping.

Basti News: शारदीय नवरात्र... घरों में कलश स्थापना, उपवास रख आराधना में जुटे श्रद्धालु

Fri, 04 Oct 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri... Establishing Kalash in homes, devotees fasting and worshiping.
आवास विकास कालोनी  में काली मंदिर पर भक्तो की  भीड़।
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैल पुत्री की हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

देवी भक्तों ने किया माता का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बृहस्पतिवार को देवी के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री की पूजा-अर्चना की गई। देवी भक्त वैदिक परंपरा के अनुसार घरों में कलश की स्थापना कर नवरात्र व्रत धारण किया। इसके बाद पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है।

घरों से लेकर मठ-मंदिरों तक नवदुर्गा का आह्वान किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ घंट-घड़ियाल की गूंज शुरू हो गई है। जगह-जगह देवी के जयकारों की गूंज हो रही है। नवरात्र पर्व को लेकर सुबह से ही देवी भक्तों में उत्साह बढ़ गया। लोगों ने पहले पूजा स्थलों की सफाई की। इसके बाद पूजन सामग्रियों को एकत्र कर मां भगवती की आराधना शुरू हुई।
विज्ञापन

देवी को साक्षी मान आम के पल्लव, जौ, गाय के गोबर से कलश सजाया गया। इसके बाद पूजा स्थल पर इसे स्थापित किया गया। देवी के चित्र पर लाल चुनरी चढ़ाई गई। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। यह पूरे नवरात्र तक प्रकाशमान रखी जाएगी। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ देवी की उपासना में लीन हो गए हैं। हर कोई माता रानी से सुख, समृद्धि की कामना कर रहा है। अटूट श्रद्धा के साथ लोग मां की सुबह-शाम आरती उतार रहे हैं। अन्न का त्याग कर देवी भक्त फलाहार व्रत धारण कर लिए हैं। नौ दिन तक लोग उपवास के साथ देवी के श्री चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। लोग परिवार के साथ देवी के सच्चे दरबार में हाजिरी लगाने के लिए घरों से निकल पड़े। इस दौरान देवी भक्तों की अटूट श्रद्धा देखते ही बन रही थी। भक्तों के हाथों में देवी को प्रिय लाल पुष्प, कपूर, अगरबत्ती, फल आदि सामग्रियों से पूजा की थाल सजी रही। जिन्हें मां के दरबार में पवित्र भाव से समर्पित किया गया। शहर के रौता चौराहा स्थित देवी मंदिर, शनैश्वर मंदिर, आवास विकास कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मंगला महाकाली मंदिर, गांधीनगर स्थित श्री रामजानकी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री भद्रेश्वरनाथ धाम, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शत चंडी मां काली शक्ति पीठ में पूरे दिन दर्शन- पूजन का दौर चला। यहां सुबह-शाम मां भगवती के आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए हैं।

...
ग्रामीण अंचल में दुर्गा पूजा समारोह शुरू
ग्रामीण अंचल में नवरात्रि प्रथम दिन से ही दुर्गा पूजा समारोह प्रारंभ हो गया है। दर्शानार्थियों के लिए पूजा पंडाल खोल दिए गए हैं। देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा में आंखों में बंधी पट्टी भी हटा दी गई। यहां पूजा पंडालों में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए हैं। भजन, कीर्तन, आरती की धूम मची है। घरों से लेकर बाहर तक समूचा माहौल देवी मय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed