{"_id":"646e5a553fa712b83a07e4d4","slug":"shaheedi-guru-festival-celebrated-chhaka-langar-basti-news-c-7-1-179901-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रद्धा व उत्साह से मनाया शहीदी गुरु पर्व, छका लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रद्धा व उत्साह से मनाया शहीदी गुरु पर्व, छका लंगर
Thu, 25 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग गुरुद्वारे के पास गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया।
बस्ती। शहीदों के सरताज शांति एकता के प्रतीक सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरुग्रंथ साहब के रचयिता गुरु अर्जुन देवजी का 417 वां शहीदी गुरु पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मना। बुधवार को कंपनीबाग गुरुद्वारा के सामने लंगर, ठंडा मीठा जल छबील प्रसाद वितरित किया गया।
सुबह सिख संगत एवं आम जनमानस ने माथा टेकने के साथ शबद भजन कीर्तन कर गुरु चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किया। गुरुद्वारा कंपनीबाग में तीन दिवसीय श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के उपरांत आयोजित कीर्तन दरबार में ज्ञानी गुरजीत सिंह रागी जत्था ने ‘जप्ओ जिन गुरु अर्जुन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ न आयो, सबद-भजन श्रवण करा कर संगत का मन जीत लिया। वातावरण बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा।
पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा पवित्र स्थान अमृतसर पंजाब में पवित्र हरिमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर तथा पवित्र सरोवर की स्थापना श्रीगुरु अर्जुन देव ने कराई थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु के सेवादार गण, अमृत पाल सिंह ‘सनम’, दिल ज्योत सिंह, दिव्य ज्योति सिंह, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, दिलप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, सेंकी सिंह, साहिब सिंह, जसबीर सिंह, पीयूष सिंह, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।