{"_id":"6aa2fe65312f39d86e069998","slug":"seven-people-have-been-named-in-the-case-of-land-deed-fraud-basti-news-c-207-1-bst1006-166491-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भूमि बैनामे में हेराफेरी के आरोप में सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भूमि बैनामे में हेराफेरी के आरोप में सात नामजद
विज्ञापन
हर्रैया। हर्रैया स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कूटरचित दस्तावेजों के जरिये एक काश्तकार की जमीन हड़पने और फर्जी बैनामा कराने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश के बाद हर्रैया थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी हजरत हनीफ का आरोप है कि विपक्षीगण ने उनकी कीमती जमीन हड़पने की नीयत से साजिश रची। आरोपियों ने जालसाजी करते हुए उनके बजाय सिकंदरपुर निवासी गुड्डू नामक व्यक्ति को फर्जी काश्तकार बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में पेश किया। इसके बाद कूटरचित पहचान पत्र, फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे की निशानी लगाकर फर्जी बैनामा करा लिया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण भी करवा लिया।
फर्जीवाड़े की भनक लगने पर उन्होंने विरोध दर्ज कराया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई करके धमकी दी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने लक्ष्मीपुर निवासी रामसूरत, उनके तीन बेटों ओम प्रकाश, हरिप्रसाद व सुनील कुमार, रामजग, भगौती और गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री और राजस्व अभिलेखों के साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।