Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven more workers stranded in Saudi Arabia set to return

Basti News: सऊदी में फंसे सात और मजदूरों की वापसी तय

Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Seven more workers stranded in Saudi Arabia set to return
नगर बाजार। सऊदी अरब में फंसे जिले के सभी मजदूरों सुरक्षित वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक भारत सरकार की पहल पर छह मजदूरों की वापसी हो चुकी हैं। सात मजदूर वहां और फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से परिवार वालों को जैसे ही यह सूचना मिली कि सभी सातों मजदूरों को घर वापसी के लिए फ्लाइट मिल चुकी है तो उनके चेहरे पर खुशियां छा गईं।
विज्ञापन

मामला सऊदी अरब के अबहा शहर स्थित अलीसार कंपनी से जुड़ा हुआ है। जहां कुल 161 भारतीय मजदूर फंसे हुए थे। इसमें बस्ती के भी 13 लोग शामिल थे। बताया जा रहा इन मजदूरों को शुरुआती छह महीनों तक काम और वेतन मिला लेकिन, उसके बाद कंपनी ने काम बंद कर दिया। मजदूरों को वेतन नहीं मिला। पासपोर्ट और दस्तावेज जब्त कर लिए गए। बीजा समाप्त होने के कारण सभी लोग गंभीर रूप से आर्थिक संकट में फंस गए थे। भोजन-पानी की समस्या खड़ी हो गई थी। मजदूरों और उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

भारत सरकार की पहल पर छह मजदूरों की वापसी पहले ही हो चुकी है। शेष सात मजदूरों की वापसी शुक्रवार को तय हुई है। इसमें बस्ती जिले के गिरीश चंद पुत्र फूलचंद, निवासी रायपुरा, दुर्गेश कुमार पुत्र मंगरू प्रसाद, निवासी अशोकपुर, थाना वाल्टरगंज, अमित निषाद पुत्र राधेश्याम, निवासी टेढहवा, शुभम पुत्र गौरी, निवासी सैफाबाद, थाना कलवारी, संजय कुमार, निवासी अशोकपुर, थाना वाल्टरगंज, राजन पुत्र रामशंकर, थाना वाल्टरगंज राम प्रीत पुत्र राम केवल, निवासी देवारागंग बरार, थाना दुबौलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा रहा है। यह खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों का उत्साह बढ़ गया है। लोग प्रशासन और भारत सरकार की सराहना करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed