फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven months passed in preparation

Basti News: आठ महीने में करना था स्टेशन का कायाकल्प... तैयारी में ही बीत गए सात माह

Sat, 16 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven months passed in preparation
रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण के लिए स्वीकृति हुए हैं 18 करोड़, अस्थायी टिकट घर बनाने के बाद सन्नाटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में काफी देर हो चुकी है। आठ महीने के भीतर स्टेशन का उच्चीकरण कर नया स्वरूप देना था, मगर यहां तैयारी में ही सात माह बीत गए। इधर लोकसभा चुनाव भी सिर पर आ गया। स्टेशन के कायाकल्प से जुड़ी आधा दर्जन महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटक गई है। शुरू में निर्माण कार्य को लेकर कुछ हलचल देखी गई थी। तीन माह पहले टीन शेड का अस्थाई टिकट घर बनाया गया। उम्मीद जगी थी कि जल्द निर्माण शुरू हो जाएंगे। मगर, इसी के बाद से कार्यदायी एजेंसी ने किनारा कस लिया है। इससे स्टेशन पर आमजन से जुड़ी समस्याएं जस की तस हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में बस्ती रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन को विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय से 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। अगस्त 2023 में इन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास कर दिया है। बावजूद इसके प्लेटफार्म से लेकर परिसर तक प्रस्तावित अधिकतर कार्य शुरू नहीं हो सके। जबकि इन कार्यों का टेंडर रेलवे की तरफ से छह माह पहले कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होने हैं। उच्चीकरण के लिए 11 कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें मुख्य रूप से 94 लाख की लागत से स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, चहारदीवारी का निर्माण और सुंदरीकरण, 3.14 करोड़ से वैक्यूम डी वाटर्ड कंकरीट का प्रावधान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म पर होगा। 5.79 करोड़ से प्लेटफॉर्म सरफेस का उच्चीकरण एवं प्लेटफार्म शेड का निर्माण, 3.51 करोड़ से शौचालय का आधुनिकीकरण एवं यात्रा विश्रामालय का उच्चीकरण का कार्य, 1.52 करोड़ से स्टेशन का सुंदरीकरण, 62.24 लाख रुपये की लागत से सिग्नलिंग एवं दूरसंचार संबंधी कार्य, 29.16 लाख से स्टेशन पर सूचना डिसप्ले बोर्ड का अपग्रेडेशन आदि कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जनवरी में मेगा ब्लॉक के दौरान भी नहीं शुरू हो सके कार्य
जनवरी माह में रेल लाइन निर्माण के दौरान गोरखपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का मेगा ब्लॉक चल रहा था। लगभग एक माह तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचलन लगभग ठप होने से यात्रियों की आवाजाही ठप थी। इस सन्नाटे में भी रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का कार्य नहीं हो सका। इस लेटलतीफी के चलते स्टेशन विकसित नहीं हो पा रहा है।
...
चुनाव तक थी विकसित स्टेशन दिखाने की योजना
छह अगस्त को रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें सांसद हरीश द्विवेदी भी मौजूद रहे। तैयारी थी कि लोकसभा चुनाव के पहले तक कायाकल्प का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। ताकि चुनाव के दौरान विकसित रेलवे का उदाहरण पेश किया जा सकें। मगर कार्यदायी एजेंसी ने इस मंशा पर पानी फेर दिया।

...

रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। परियोजना बड़ी है, इसलिए तैयारी में समय लगा। पहले चरण में टिकट घर का कार्य होना है।
-राघवेंद्र कुमार, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed