फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven meritorious students of Nipania selected for national scholarship

Basti News: निपनिया के सात मेधावी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में चयनित

Tue, 03 Mar 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven meritorious students of Nipania selected for national scholarship
कम्पोजिट विद्यालय निपनिया के मेधावी छात्र। स्रोत विद्यालय
कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय निपानिया के सा छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इनमें विद्यालय के भार्गवी सिंह, अखिलेश कुमार, काजल, आकाश वर्मा, दीपिका, हिमांशु तथा राज शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सभी विद्यार्थियों ने नौ नवंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण हो गया। शिक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। शिक्षकों के कुशल निर्देशन एवं प्रेरणा से बच्चों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।
विज्ञापन

मेधावी छात्रों में भर्गवी सिंह खेलो इंडिया पटना में खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय टीम में खेल चुकी हैं, आकाश, अखिलेश कुमार, दीपिका, खो खो के टॉपर खिलाड़ी हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम तौल शर्मा, शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, कृष्ण तिवारी, खुशी जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed