फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   seven corona positive found

सात लोग कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
seven corona positive found
सात लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

छह लोग मुंबई से आए हैं और एक युवक जम्मू से
जिले की एक युवती लखनऊ में मिली है पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक युवक जम्मू से आया है जबकि छह लोग मुंबई से आए हैं। इस तरह सभी संक्रमितों की ट्रेवेल हिस्ट्री है। इनके अलावा एक युवती भी संक्रमित मिली है जिसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हो गई है।

कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। तमाम प्रयास के बावजूद लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बताया कि सोमवार देर शाम दो और मंगलवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी मुंबई से आए हैं। इन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जम्मू से आया एक युवक संक्रमित मिला है। एक युवती लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वह लखनऊ में ही भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed