{"_id":"64d7d87525815ea29e059ae4","slug":"servy-against-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2703-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गन्ना सर्वे सट्टा का परसांव में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गन्ना सर्वे सट्टा का परसांव में प्रदर्शन
Sun, 13 Aug 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
परसांव गांव में किसानो के साथ गन्ना सर्वे प्रदर्शन का निरीक्षण करते गन्ना विकास अधिकारी अमित द्
कुदरहा। गन्ना क्रय केंद्र कल्याणपुर ए के परसांव गांव में शनिवार को गन्ना सर्वे सट्टा का 63 कालम सूची प्रदर्शित किया गया, जिसमें किसानों को गन्ना पड़ताल, रकबा, खाता आदि पढ़कर सुनाया गया। खामियों को किसानों ने मौके पर ही दुरूस्त कराया। सट्टा प्रदर्शन में पहुंचे गन्ना विकास अधिकारी अमित द्विवेदी ने कहा कि अभिलेखों में खामियों को किसान दुरुस्त करा लें। ताकी पेराई सत्र में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
गन्ना सर्वेयर चंद्र प्रकाश राज ने किसानों का गन्ना सर्वे का रकबा, पेड़ी, पौध, गन्ने की प्रजाति, बैंक अकाउंट नंबर, आधार व मोबाइल नंबर का मिलान कराया। उन्होंने किसानों से अपील की कि घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरें। इस मौके पर चंद्रदेव पाल, सुशील मिश्र, हरीश चंद्र चौधरी, उमेश रावत, कल्लन, यादव, राम सूरत यादव, मधुबन गौड़, विश्वनाथ रावत, धर्मेन्द्र पाल, परशुराम आदि मौजूद रहे।