{"_id":"683dffa20cc8bd7c860c503c","slug":"service-lane-is-in-bad-condition-repairs-are-not-being-done-basti-news-c-207-1-bst1004-137602-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्विसलेन खस्ताहाल, नहीं हो रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्विसलेन खस्ताहाल, नहीं हो रही मरम्मत
Tue, 03 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज व गोटवा ओवरब्रिज के बगल में सर्विस लेन खस्ताहाल हो गई है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है। कई जगह इस पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं।
इससे कई बार लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं लेकिन कोई भी इस सर्विसलेन को ठीक कराने की सुध नहीं ले रहा है। रोड की मरम्मत विभागीय व अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ गई है। हैरत की बात यह है कि इसी मार्ग से हर रोज हजारों लोगों का आना जाना बना हुआ हैं।