फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Senior litterateur Bhadrasen Singh Bandhu honoured on Hindi Day

Basti News: हिंदी दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार भद्रसेन सिंह बंधु सम्मानित

Wed, 17 Sep 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Senior litterateur Bhadrasen Singh Bandhu honoured on Hindi Day
बस्ती। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की तरफ से सोमवार को आईटीआई मुख्य द्वार के निकट आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार भद्रसेन सिंह बंधु को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि जीवन और प्रगति से जुड़ी कड़ी है। अब इस विकास यात्रा के सामने देवनागरी लिपि को सहेजने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

प्रो. रघुवंशमणि त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया में हिंदी भाषियों की संख्या बढ़ रही है। समिति अध्यक्ष बीएन शुक्ल ने कहा कि हिंदी आज रोजी-रोटी की भाषा बन चुकी है। डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कविता के माध्यम से हिंदी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ। इसमें डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, सागर गोरखपुरी, पेशकार मिश्र, डॉ. राजेंद्र सिंह राही, अजीत श्रीवास्तव, अफजल हुसैन अफजल, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, शाद अहमद शाद, दीपक सिंह प्रेमी, तौव्वाब अली, अर्चना श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद निर्दोष आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य रूप से साधू शरण शुक्ल, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र पाण्डेय, नंदलाल चौधरी, राकेश सिंह, सामईन फारूकी समेत बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed