फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   send estimate

जर्जर हो चुकीं बिजली लाइन बदलने के लिए भेजा प्रस्ताव

Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
send estimate
जर्जर हो चुकीं बिजली लाइन बदलने के लिए भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

रीवैंप योजना के तहत सुधारा जाएगा बिजली स्ट्रक्चर
बिजली आपूर्ति में आएगा सुधार, फाल्ट से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में पुरानी बिजली लाइनों के जीर्णोद्धार के लिए विद्युत वितरण मंडल ने करीब 1233 प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। सभी प्रस्ताव रीवैंप योजना के तहत भेजे गए हैं।
इस योजना में वितरण मंडल में 10 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। पुरानी लाइनों की मरम्मत होने के बाद जिले में फाल्ट की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पुरानी और जर्जर लाइनें खराब मौसम और गर्मी में निर्बाध आपूर्ति में बाधा बनती रहती हैं। गर्मी में बिजली खपत बढ़ने पर लाइनों में फाल्ट आ जाता है तो बारिश के मौसम में हवा चलने से तारों व खंभों का टूटना और इंसुलेटर खराब होना आम बात है। इससे उपभोक्ताओं और वितरण खंडों दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिले में तमाम गांवों में ऐसी लाइनें मौजूद हैं। जिन्हें बदलवाने की मांग उपभोक्ता लंबे समय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बदली जाएंगी 1128 एलटी लाइन
अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि रीवैंप योजना बिजली स्ट्रक्चर सुधार के लिए शुरू की गई है। इसमें पुरानी हो चुकी जर्जर लाइन के सुधार को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत जिले से 20 प्रस्ताव 33 केवी, 85 प्रस्ताव 11 केवी और 1128 प्रस्ताव एलटी लाइन बदलने का भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed