{"_id":"63fde10da64905c1d100a344","slug":"seminar-organize-basti-news-c-7-1-70020-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लैंगिक समानता के लिए समाज को और जागरूक करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लैंगिक समानता के लिए समाज को और जागरूक करने की जरूरत
विज्ञापन
प्रेस क्लब आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला दिवस सप्ताह के तहत प्रेस क्लब में मंगलवार को विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और युवा विकास समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल संसाधनों के जरिये लैंगिक समानता विषय पर गोष्ठी और समाज में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खाद्य आयुक्त डॉ. शशि पांडेय ने कहा कि लैंगिक समानता के लिए समाज को अभी और जागरूक करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि नारीवाद का मतलब सिर्फ समानता के अधिकार से है। महिलाओं का समाज में प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। विशिष्ठ अतिथि आबकारी निरीक्षक डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि जिस परिवार में माता-पिता एक दूसरे से दुर्व्यवहार करते हैं, वहां कभी समानता नहीं आ सकती है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोशनी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं और बेटियां डिजिटल माध्यमों के सहारे खुद को सशक्त बना रही हैं।
सीओ रुधौली प्रीती खरवार ने कहा की डिजिटल तकनीकें लैंगिक समानता बढ़ाने में कारगर साबित हो रही हैं, लेकिन इनका उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। डिजिटल तकनीकों के कारण साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं। बाल कल्याण अधिकारी वीना सिंह ने कहा कि आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग महिलाएं अपने विचार अन्य तक पहुंचाने के लिए कर सकती हैं। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि आज महिलाएं जिस भी क्षेत्र में जाना चाहती हैं, आसानी से जा सकती हैं। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय उनकी प्रमाणिकता जरूर जांच लें। अनीता यादव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से उन्नति कर रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता यादव ने किया। कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण की दिशा में समाज में बेहतर काम करने वाली सन्नो दुबे, डॉ. ज्योति सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, महावीर सिंह, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, माधुरी, डॉ. लक्ष्मी सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, केतकी आर्य, दीपा खंडेलवाल, अनुपमा वर्मा, राममूर्ति मिश्र, आशा अग्रवाल, संकट हरण पांडेय आदि को सम्मानित किया गया।