फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Semester examinations were held at 39 examination centers

Basti News: 39 परीक्षा केंद्रों पर हुईं सेमेस्टर परीक्षाएं

Sun, 12 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations were held at 39 examination centers
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सीसीटीवी की निगरानी में चल रही परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं हुईं। दूसरी पाली में मात्र दो केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा दी।

एपीएन पीजी कॉलेज के सहायक परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए छठवें सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा में संतराम चौधरी, राजकली देवी एजुकेशनल कॉलेज दासिया एवं जानकी प्रसाद महाविद्यालय कटौंधा में एमए फाइनल वर्ष की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाएं 16 मई तक चलेंगी। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में बीए छठवें सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। समें चार छात्र पंजीकृत रहे। सभी ने परीक्षा दी। इसी पाली में शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा में मात्र एक छात्र पंजीकृत रहा और परीक्षा दी। दूसरी पाली मेंं एमए द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा में सिर्फ एक छात्र पंजीकृत रहा औरपरीक्षा में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed