फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Self-defense training given to girl students in Munderwa

Basti News: मुंडेरवा में छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Fri, 26 Sep 2025 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 03:38 AM IST
सार

मुंडेरवा के गन्ना विकास इंटर कॉलेज में छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई। मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा।

विज्ञापन
Self-defense training given to girl students in Munderwa

विस्तार

मुंडेरवा। गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में वृहस्पतिवार को मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एंटी रोमियो टीम की अनुष्का यादव और महिला परामर्श केंद्र सर्किल रुधौली प्रभारी सरोज माला ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। छात्राओं को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, शारीरिक तकनीकों का उपयोग और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और ऑनलाइन गोपनीयता बनाए रखने के उपाय भी बताए गए। गन्ना विकास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया और नारी सुरक्षा, सम्मान और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। सन्तोष पांडेय, एसआई अमरनाथ यादव, मुरलीधर मिश्र, रेनू यादव, अंजू राजभर और मनभावती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed