{"_id":"64f38562cf26023f6c0ad044","slug":"seeling-hanging-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3741-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे के समीप स्थित घर में शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे एक 30 वर्षीय महिला का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के विशुपुरवा चौराहा निवासी प्रदीप का परिवार एक साथ रहता है। शनिवार की शाम जब सब लोग उमस के चलते बाहर बैठे थे। इस बीच खुशबू घर के भीतर खाना बनाने चली गईं। थोड़ी ही देर बाद घर के भीतर खुशबू की छह वर्षीय बेटी पूजा व तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के भीतर पहुंचे तो देखा कि खुशबू का शव छत के कुंडे के सहारे लटक रहा है। परिवार व पड़ोसियों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं सीओ प्रीती खरवार ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, चौकी प्रभारी विशुनपुरवा सर्वेश कुमार तथा चौकी प्रभारी हनुमानगंज राम अशोक यादव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने घटना का साक्ष्य एकत्रित किया। मृतका के पति प्रदीप गुजरात में किसी कंपनी में कार्य करते हैं।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, अन्य बिंदुओं को लेकर घटना के कारण की तलाश की जा रही है। वहीं मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।