फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seeking to restore the old pension system

पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग

Sun, 10 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 10 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seeking to restore the old pension system
सेवा निवृत्त कर्मचारी पेशंनर एसोसिएशन की हुई बैठक।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को राज्य कर्मचारी संयुुक्त परिषद के कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करे। यदि सरकार को लगता है कि नई पेंशन व्यव्स्था बेहतर है तो इसे सबसे पहले सांसदो और विधायकों पर लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरैशी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर जोर दिया। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए संघर्ष करना होगा। एसोसिएशन के मंत्री हरीराम पाल ने कहा कि कर्मचारियों के लिए नई पेंशन व्यवस्था अहितकर है, इसे हटाकर पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। बैठक के अंत में कार्यालय सचिव रहे सहदेव प्रसाद वर्मा के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत के प्रति श्रद्घासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमशंकर लाल, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सहदेव शुक्ल, कोषाध्यक्ष छोटेलाल, विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, इकबाल चंद्र श्रीवास्तवजोखन प्रसाद, नरसिंह , जगन्नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed