{"_id":"57c866024f1c1b82042cb2fd","slug":"seeking-solutions-to-the-problems-of-the-bku","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने समस्याओं के समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने समस्याओं के समाधान की मांग की
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ताओ ने बनकटी ब्लाक मुखयाल के सामने बस्ती महुली मार्ग जाम कर के किया प्रर्दशन
भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को पंचायत लगी। पंचायत के बाद ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। भाकियू की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में पशु चिकित्सालय पर डॉक्टर की तैनाती, पात्रों को ही राशनकार्ड, सरयू नहर खंड चार के माइनर की साफ-सफाई तथा पानी छोडे़ जाने, आपदा राहत चेक वितरित किए जाने, खरका-बनकटी मार्ग को पूरा कराए जाने आदि की मांग की गई है। पंचायत के दौरान पहुंचे नायब तहसीलदार तथा बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। हालांकि नहर विभाग के अधिशासी अभियंता के न आने के कारण उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान बस्ती - महुली मार्ग पर चक्काजाम करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रमुख सचिव के दौरे के दौरान भी उनके समक्ष समस्याएं रखकर समाधान की मांग की जाएगी। रामनवल, राम फेर चौधरी, भोलाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, मुर्तजा, राजेन्द्र चौधरी, रामधनी चौरसिया, दानबहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।