{"_id":"6176ed3fe254aa5e523f1445","slug":"seeds-of-rabi-crops-are-available-on-50-percent-subsidy-basti-news-gkp4142057164","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहे रबी फसलों के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रहे रबी फसलों के बीज
विज्ञापन

3500 क्विंटल बीज ब्लॉक स्थित गोदामों पर भेज गए
10192 क्विंटल बीजों का हुआ है आवंटन
बस्ती। रबी फसलों के बीज ब्लॉकों के राजकीय गोदामों पर पहुंचने लगे हैं। अब तक करीब 3500 क्विंटल गेहूं बीज पहुंच चुका है। इनका वितरण भी शुरू हो गया है। विभाग की ओर से बीजों पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित किसान का प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
कृषि विभाग को इस बार 18 प्रजाति के 10062 क्विंटल गेहूं बीज का आवंटन मिला है। इसमें बहु प्रचलित एचडी 2967, 3066, पीबीडब्ल्यू-723 शामिल हैं। जीएनजी- 2144, 1958, 2171 का चना बीज 15.2 क्विंटल वितरण किया जा रहा है। एचएफपी-529 व आईपीएफडी-12-2 प्रजाति का मटर करीब 18 क्विंटल बीज गोदामों पर बिक्री के उपलब्ध है।
केएलएस-0903 सीएस व आईपीएल-316 प्रजाति का 20 क्विंटल मसूर बीज गोदामों पर उपलब्ध है। सरसों उत्तरा, पंत पीली व आरजीएन-298 का बीज भी वितरित किया जा रहा है। एचयूबी-113 प्रजाति का जौ बीज भी किसानों को दिया जा रहा है। बफर गोदाम प्रभारी हेरंब नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शासन से 10192 क्विंटल बीजों का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष करीब 3550 क्विंटल बीज जिले में पहुंच चुका है। मौसम की वजह से बीज वितरण में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
‘अनुदान के लिए अभिलेख साथ लाएं’
जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह का कहना है कि तमाम किसान बीज गोदाम जाते समय अभिलेख साथ लेकर नहीं जाते है। इससे वे अनुदान से वंचित हो जाते हैं। किसान खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व पंजीकरण संख्या लेकर गोदामों पर बीज खरीदने जाएं। इससे उन्हें अनुदान राशि समय से प्राप्त हो जाएगी।