{"_id":"5fc149428ebc3ee3e87c5fe0","slug":"seed-basti-news-gkp374804723","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज के लिए किसान बनाए जाएंगे आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज के लिए किसान बनाए जाएंगे आत्मनिर्भर
विज्ञापन
प्रत्येक गांव से 25-25 किसान चयनित, 77,350 क्विंटल गेहूं बीज उत्पादन का रखा गया है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बीज के लिए किसान आत्म निर्भर बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा बीज ग्राम योजना शुरू की गई है। इसके तहत जिले के जिले के 14 ब्लॉकों में प्रत्येक से 17 गांवों का चयन किया गया है। चयनित 238 गांवों में प्रत्येक से 25-25 किसानों का चयन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीज ग्राम योजनता के तहत एक ब्लॉक के 17 गांवों से 425 किसानों का चयन इतने ही एकड़ में में खेती करने के लिए किया गया है।
बेहतर फसल में बीज का अहम स्थान होता है। सरकार की मंशा है कि किसानों को पहले उन्नत प्रजाति के गुणवत्तापरक बीजों से सक्षम बनाया जाए। इसके लिए बीज ग्राम योजना संचालित की जा रही है। योजनांतर्गत किसानों को फसल के साथ बीज उत्पादन की बारीकियों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि किसान अपनी फसल से ही बीज तैयार करें। रबी सीजन में योजनांतर्गत 5950 एकड़ में गेहूं की खेती की जाएगी। प्रत्येक किसान को 40 किग्रा बीज प्रति एकड़ की दर से 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। लाभार्थी किसानों में वितरण के लिए 5950 क्विंटल गेहूं बीज विभाग के पास उपलब्ध है। योजना के तहत 77350 क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
खरीफ सीजन में यह योजना जिले के 70 गांवों में चलाई गई थी। जिसमें 1750 किसानों ने इतने ही एकड़ में खेती की थी। विभाग की ओर से उन्हें 210 क्विंटल बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया गया था।
विज्ञापन
तीन चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रभारी जिला कृषि अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती ने बताया कि बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को चयन पूरा कर लिया गया है। बीज वितरण कार्य भी लगभग समाप्त होने वाला है। इसके बाद प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू होगा। बुआई के समय पहले चरण में किसानों को उत्पादन तकनीक, पृथक्करण दूरी आदि आदि की जानकारी दी जाएगी। फसल की पुष्पावस्था के समय दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मिलावटी पौध को अलग करना, कृषि रक्षा उपाय व कटाई के बारे में बताया जाएगा। फसल कटाई के बाद तीसरे चरण का प्रशिक्षण आरंभ होगा। इसमें बीज विधायन, सफाई, ग्रेडिंग, उपचार, भंडारण, पैकिंग, बीज परीक्षण नमूने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। योजना में लाभ के लिए किसान ब्लॉक परिसर में स्थित राजकीय बीज गोदाम पर संपर्क कर सकते हैं।