{"_id":"9797ad13f6d8eb2b14b8bcc29fc726d9","slug":"security-money-siezed-of-24-pds-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दुकानदारों की जमानत राशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दुकानदारों की जमानत राशि जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बनकटी ब्लॉक के 24 उचित दर विक्रेताओं को सरकारी राशन की उठान के
विज्ञापन
लिए निर्धारित समय पर धनराशि जमा न करना महंगा पड़ गया। इन सभी पर एसडीएम
सदर ने जमानत धनराशि में से पांच-पांच सौ रुपये जब्त करने की कार्रवाई की
है।
बस्ती सदर तहसील के बनकटी ब्लॉक में 24 कोटेदारों ने दिसंबर में पीडीएस के अनाज के उठान के लिए धनराशि जमा करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर के बाद रकम जमा की। इन उचित दर विक्रेताओं की ओर से निर्धारित तिथि में राशन के लिए धनराशि जमा न करने को एसडीएम सदर ने गंभीरता से लिया और इसे निर्देशों का उल्लंघन माना। उन्होंने सभी 24 दुकानदारों की जमानत धनराशि में से पांच-पांच सौ रुपये जब्त करने का निर्देश आपूर्ति विभाग को दिया।
बनकटी के पूर्ति निरीक्षक दीपक सेठी ने बताया कि एसडीएम सदर राम प्रसाद ने यह कार्रवाई की है। जिनकी जमानत धनराशि में से पांच-पांच सौ रुपये जब्त किए गए हैं, उनमें ग्राम पंचायत जयविजय के कोटेदार कमरे आलम, खजुरी उर्फ छलिहा के कोटेदार छेदीलाल, हर्रैया के कोटेदार अपूर्वा विश्वास, खड़ौआ उर्फ छबिलहा के गंगाराम, बेहिल के सोनी देवी, बरहुआं के विश्वनाथ, गंगौरी के रामप्रीत, जगदीशपुर के पंकज कुमार, सजहरा के मनमोहन त्रिपाठी, भरवलिया के मनमोहन त्रिपाठी संबद्ध, डेल्हापार के अर्जुन प्रसाद, खैराटी के मुरलीधर शुक्ल, ससना खंता केहरीराम, एकमा की उर्मिला देवी, कुम्हिया के हृदयेश, रामपुर रेवटी के हृदयेश संबद्ध, पकड़ी चंदा के प्रशांत कुमार, हेनौता की गायत्री देवी, कैथौरा के दिवाकर, देवमी के खुर्शीद, कराहपीठिया के जोखूराम, बोदवल की इंद्रावती, किठुरी की इंद्रावती संबद्ध, अरइल दीगर की बोधना शामिल हैं।
इन दुकानदारों को पहली से 20 तारीख के बीच में पीडीएस के राशन की धनराशि हर हाल में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि में धनराशि जमा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।