फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Section 163 remains in force till August 26 for police recruitment and festivals.

Basti News: पुलिस भर्ती व पर्व को लेकर 26 अगस्त तक धारा 163 लागू

Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Section 163 remains in force till August 26 for police recruitment and festivals.
बस्ती। जनपद में तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक जिले में धारा 163 लागू कर दिया है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि 29 अगस्त तक पड़ने वाली विभिन्न राष्ट्रीय, स्थानीय त्योहार एवं परीक्षाएं होनी है। 26 जून को मोहर्रम, चार अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद बारावफात व 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। इसके अतिरिक्त 8, 9 व 10 जून को आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा, 14 जून को प्रवक्ता पुरुष/महिला राजकीय इंटर काॅलेज प्रारंभिक परीक्षा, 21 जून को नीट यूजी परीक्षा है। उन्होंने बताया कि जनपद में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं को नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने, सुरक्षा और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा आदेश लागू कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का प्रतिबंधित अवैध अस्त्र-शस्त्र आदि लेकर नहीं चलेगा। धरना प्रदर्शन आदि प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed