फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Secretary suspended for transferring Rs 1.69 lakh to the personal account of the village head

Basti News: 1.69 लाख रुपये ग्राम प्रधान के व्यक्तिगत खाते में भेजने के आरोप में सचिव निलंबित

Thu, 04 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for transferring Rs 1.69 lakh to the personal account of the village head
बस्ती/कप्तानगंज। ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटखौली राजा में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में तैनात ग्राम सचिव उदितांशु शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अजय कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि सचिव ने मनरेगा, राज्य वित्त, पंचम वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि का अनियमित भुगतान ग्राम प्रधान के व्यक्तिगत खाते में कराया। साथ ही बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि कप्तानगंज ब्लॉक के सेमरा दुबौली के रहने वाली विजय कुमार यादव ने ग्राम पंचायत में वित्तीय गडबड़ी की शिकायत 23 अगस्त 2025 को डीएम से की थी। शिकायत पर डीएम ने डीडी कृषि, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक अभियंता आरईडी की टीम से जांच कराई थी। टीम 16 अक्तूबर को गांव में जांच के लिए पहुंची थी। टीम की जांच के दौरान अनियमितता की पुष्टि हुई। इसमें मनरेगा, राज्य वित्त, पंचम वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि का बिना काम कराए ही भुगतान करने के साथ ही धन के बंदरबांट का मामला सामने आया। जांच टीम ने पाया कि सचिव द्वारा ग्राम प्रधान के व्यक्तिगत खाते में 1.69 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। जांच टीम की रिपोर्ट पर डीएम ने पांच मई को प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया था। इधर मामले में जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने पर डीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसके बाद भी सचिव द्वारा समय से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। डीडीओ अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को ग्राम सचिव उदितांशु शुक्ला काे निलंबित कर दिया। उन्हें विक्रमजोत ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मामले की जांच बीडीओ विक्रमजोत को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed