फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   second doze given of vaccination

स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज

Mon, 15 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
second doze given of vaccination
जिला अस्पताल में दूसरे चरण में लगा कोरोना से बचाव का टीका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सहित 17 अस्पतालों में हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को भी किया गया प्रतिरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की दूसरी डोज सोमवार को लगाई गई। इसी के साथ टीकाकरण से वंचित रह गए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित करने के लिए मॉपअप राउंड भी चलाया गया। मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 17 अस्पतालों व सीएचसी व पीएचसी में टीकाकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी रुधौली व कप्तानगंज में टीके की दूसरी डोज लगाने के लिए अलग से एक-एक बूथ बनाए गए थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण की प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे।
कोरोनारोधी टीकाकरण के पहले चरण में पहले दिन 16 जनवरी को मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 342 चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। इन लोगों की दूसरी डोज के लिए 15 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। जिन अस्पतालों में इन्हें टीका लगाया गया था, आज उन्हीं जगहों पर दूसरी डोज के लिए बूथ बनाया गया था। जिला अस्पताल में सुबह से ही दूसरी डोज लगवाने वालों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला अस्पताल के डॉ. अवधेश चौबे, परमात्मा प्रसाद चौधरी, डॉ. राम चंदर, डॉ. पीके चौधरी, सर्वेश राय, पुष्पा गौड़, ललिता कुमार, सीमा चौधरी सहित अन्य स्टाफ टीकाकरण केंद्र पहुंचे तथा दूसरी डोज लगवाई। सभी लोग खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि अब वे खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सोमवार को ही मॉपअप राउंड भी चलाया गया। सभी अस्पतालों से कहा गया था कि वे अपने यहां टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को खोजकर टीका लगवाएं। स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार कराई गई थी। अस्पतालों से फोन कर उन्हें कॉल भी की जा रही थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में बूथ बनाए गए हैं, यहां पर केवल छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी रुधौली व कप्तानगंज में टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है। सभी बूथ सामान्य तरीके से संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती। जिले में वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना की सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 19 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब यह संख्या बढ़कर 5344 हो गई है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 49 रह गई है। 707 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 3,10,972 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें से 3,10,265 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 3,04,921 की रिपोर्ट निगेटिव है। अब तक जिले में कोरोना से 99 लोगों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed