फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM stopped the construction work

Basti News: एसडीएम ने निर्माण कार्य रोकवाया

Mon, 16 Mar 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped the construction work
बस्ती। सदर तहसील के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित गायघाट कस्बे में जमीन विवाद के एक मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को एसडीएम सदर शत्रुहन पांडेय ने मय फोर्स पहुंचकर रोकवा दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निर्माण का प्रयास किया गया तो मामले में एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा। पीड़ित पक्ष का कहना हैं कि विवादित भूमि का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मगर विपक्षी दबंगई के बल पर संबंधित जमीन पर निर्माण करके कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित पक्ष ने निर्माण कार्य की सूचना डीएम को दी। इसके बाद एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य तत्काल रोकवा दिए। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही निर्माण कार्य करवाने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने चेतावनी दी कि हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय आने तक विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य यदि किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और भू-माफिया अधिनियम केतहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed