{"_id":"6af4d95a7c8d267ab401e8e3","slug":"devotees-bade-farewell-to-goddess-lakshmi-with-teary-eyes-basti-news-c-207-1-bst1005-171546-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को किया विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को किया विदा
विज्ञापन
हर्रैया में विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु स्रोत आयोजक
बस्ती। शहर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई दी गई। अमहट और मूड़घाट घाट पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
कोतवाली क्षेत्र की 77 और पुरानी बस्ती क्षेत्र की 125 मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। जुलूसों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली। गांधीनगर मार्ग पर शाम पांच बजे से बड़े वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया था।
विसर्जन के दौरान सीओ सिटी मानसी दहिया और कोतवाल बृजानंद सिंह पुलिस टीम के साथ जुलूस और घाटों पर निगरानी करते रहे। अमहट घाट पर नगर पालिका की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन
नदी में बैरिकेडिंग के साथ नाव और बोट की व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी और क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि तीन चरणों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता और सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती भी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गनेशपुर क्षेत्र की प्रतिमाएं भी विसर्जन के लिए मूड़घाट पहुंचीं। उधर, गांधीनगर मार्ग पर शाम पांच बजे से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। अमहट घाट की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी डायवर्ट किया गया। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए मूर्तियों को विदाई देते रहे। बताया गया कि पूरे जिले में 1504 मूर्तियां स्थापित कराई गई थीं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अधिकांश का विसर्जन बुधवार को किया गया, जबकि कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन एक-दो दिन में किया जाएगा।े