{"_id":"6af4d9991edefe149008a771","slug":"the-kayastha-community-performed-kalam-pujan-worship-of-the-pen-with-devotion-at-the-chitragupta-temple-basti-news-c-207-1-bst1005-171513-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज ने श्रद्धा के साथ किया कलम पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज ने श्रद्धा के साथ किया कलम पूजन
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा में शामिल लोग स्रोत आयोजक
बस्ती। चित्रगुप्त मंदिर कमेटी की ओर से यम द्वितीया पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ कलम पूजन का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर अपनी लेखनी की पूजा की।
मंदिर के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन वर्मा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त ने यम द्वितीया के दिन दोबारा लेखन कार्य शुरू किया था। इसलिए यह दिन कायस्थ समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत तलवार से भी बड़ी होती है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और नैतिकता के साथ लेखनी का उपयोग करना चाहिए।
कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कलम पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि ज्ञान, बुद्धि और न्याय के प्रति अपनी जिम्मेदारी को याद करने का पर्व है। इसके बाद युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भव्य महाआरती हुई। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण और सहभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान रमेश श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र गोप, गोपाल श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, मनमोहन काजू, अंकुर वर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।े