{"_id":"5a09de074f1c1b7a548bcabc","slug":"sdm-inspected-voting-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया
basti
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। नगर पंचायत के पहले चुनाव में आठ दिन शेष हैं। सोमवार को उप जिलाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
प्रत्याशियों के उत्साह को देखते हुए मतदाता निष्पक्ष और निडर होकर मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर भी कवायद शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी, निर्वाचन अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मुड़ियार पहुंचे। बूथ संख्या 4,5,6, का सघन जांच की। प्रधानाध्यापक आशुतोष पाण्डेय व परिसर में स्थित कन्या जूनियर कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह से बूथ पर बिजली व पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। विद्यालय में भोजन की शुद्धता की जांच की। गैस न होने से लकड़ी पर बन रहे भोजन तथा गैस उपलब्ध कराने को कहा। धुआं और गंदगी पर नाराजगी जताई।
महेश प्रताप इंटर कॉलेज पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुधौली, प्राथमिक विद्यालय रुद्र नगर, कन्या प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय रुधौली सहित कुल 15 बूथों का जायजा लिया। मतदान के दिन तक बूथों पर बिजली व पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सख्ती से निर्देशित किया। हलका लेखपाल अंजनी नंदन शरण चौधरी, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।