फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM gave digital ration cards to 31 women

Basti News: एसडीएम ने 31 महिलाओं को दिए डिजिटल राशन कार्ड

Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
SDM gave digital ration cards to 31 women
हर्रैया। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने महिलाओं को डिजिटल राशन कार्ड वितरित किया- संवाद
हर्रैया। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत सोमवार को उपजिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने क्षेत्र की 31 महिलाओं को डिजिटल राशन कार्ड दिए। कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी रूप से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम तहसील सभागार में आयोजित हुआ, जहां हरैया, विक्रमजोत और दुबौलिया विकास खंडों की लाभार्थी महिलाओं को कार्ड वितरित किए गए। एसडीएम ने आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को वितरण व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर मधू सिंह, आर.एन. वर्मा, नायब तहसीलदार शालिनी पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed