{"_id":"619697afcb6d4f13b8170294","slug":"scrutiny-of-dap-distribution-centers-basti-news-gkp416831594","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी वितरण केंद्रों की जांच, दो स्थानों पर मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी वितरण केंद्रों की जांच, दो स्थानों पर मिलीं खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएपी वितरण केंद्रों की जांच, दो स्थानों पर मिलीं खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर एसडीएम न्यायिक शैलेष दूबे व जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार को उर्वरक बिक्री दुकानों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दी गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि टीम सबसे पहले मंडी समिति स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पहुंची। यहां डीएपी नहीं थी। केंद्र प्रभारी को डीएपी मंगवाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पीसीएफ गोदाम पैड़ा पहुंची टीम ने निर्देश दिए कि साधन सहकारी समितियों को 300 एमटी डीएपी प्रतिदिन भेजें। ओम खाद भंडार गौरा, साधन सहकारी समिति बनकटा व बृजेश खाद भंडार नगर बाजार की जांच की गई। अभिलेख और पीओएस मशीन से स्टॉक का मिलान किया गया। जांच में अनियमितता नहीं मिली।
टीम ने डीसीएफ भैरोपुर की जांच की। यहां पीओएस मशीन में 34 बोरी डीएपी स्टाक दर्ज पाया गया। जबकि भौतिक सत्यापन में 40 बोरी डीएपी मिली। मामले में केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। डीसीएफ ओठगनपुर को 250 बोरी डीएपी मिली थी। जांच में यहां अनियमितता पाई गई। पीओएस मशीन के अनुसार गोदाम में 115 बोरी डीएपी होनी चाहिए, लेकिन भौतिक सत्यापन में 80 बोरी ही मिली। केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। साधन सहकारी समिति पिपरा में बुधवार को 340 डीएपी भेजी गई थी। निरीक्षण में एक भी बोरी डीएपी नहीं मिली। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि समितियों पर नियमित डीएपी भेजी जा रही है। यदि डीएपी नहीं मिल रही है।