फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Screws: Police seized the car and tractor of the main accused

शिकंजा : मुख्य आरोपी की कार व ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में लिया

Fri, 20 Dec 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Screws: Police seized the car and tractor of the main accused
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मां-बेटी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाने में नाकाम पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। पुलिस की चार टीमें आधा दर्जन जिले और कई प्रांतों तक दौड़ लगाकर थक चुकी है।
विज्ञापन

मगर, आरोपियों को पकड़ नहीं सकी। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बुधवार की रात पुलिस मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर की कार और ट्रैक्टर खिंचवाकर थाने ले गई। माना जा रहा है कि जल्द पुलिस कुर्की के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पुलिस मोबाइल फोन सीडीआर, बैंक अकाउंट सहित अन्य अभिलेखों को खंगाल रही है। आरोपियों की रिश्तेदारियों, करीबियों तक को टटोल रही है। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य आरोपी बिलोदर के सबसे छोटे भाई विमल कुमार उपाध्याय का पुलिस बयान दर्ज करेगी। इसके लिए उसे बृहस्पतिवार को थाने पर बुलाया गया था।
मगर, कतिपय कारणों से वह नहीं पहुंच सके। विमल ने बताया कि शुक्रवार को वह बयान देने जाएंगे। विमल भी अपने भाई बिलोदर और भतीजे राजन, करुणाकर आदि से परेशान हैं। उनका कहना है कि यह लोग उनके परिवार को धमकी देते रहते हैं। सेंठा गांव के रहने वाले राम पूजन उपाध्याय (वैद्य) और उनके भतीजे ओम प्रकाश उपाध्याय के बयान दर्ज किए जा चुके है। पुलिस के सामने दोनों गवाहों ने बताया था कि तीन दिसंबर की रात से कमरे में धुआं निकल रहा था। मगर, डर की वजह से गांव के किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वहां जाकर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed