फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Screaming in the family as soon as the dead body of the truck driver arrived

Basti News: ट्रक चालक का शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख-पुकार

Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Screaming in the family as soon as the dead body of the truck driver arrived
- सीतामढ़ी में तबीयत खराब होने पर कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत।
छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के ट्रक चालक का शव बृहस्पतिवार शाम उसके घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शंकरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामधनी पुत्र जुग्गीलाल ट्रक ड्राइवर थे। वह चार दिन पहले सुल्तानपुर से ट्रक पर चावल लादकर बिहार के सीतामढ़ी के लिए निकला था।

मंगलवार को सीतामढ़ी पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सायं उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन सीतामढ़ी पहुंच गए। वहां से शव लेकर बृहस्पतिवार शाम शंकरपुर गांव पहुंचे। रामधनी के तीन लड़के व एक लड़की सहित कुल चार बच्चे हैं। पिता का शव देख बच्चों और पत्नी सृजना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed