{"_id":"69502c7564a48cb4e50e1974","slug":"scout-guide-teaches-discipline-to-students-basti-news-c-207-1-bst1006-150190-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रों को अनुशासन का गुर सिखाता है स्काउट गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रों को अनुशासन का गुर सिखाता है स्काउट गाइड
विज्ञापन
हर्रैया। डुहवा मिश्र के राम मनोरथ राम मनोहर इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ अतिथि मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन के साथ सेवाभाव व विपरीत परिस्थितियों से निपटने की कला सिखाई जाती है। छात्रों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास में शिविर सहायक होते हैं।शिविर में प्राप्त अनुभव व सीख छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है।
शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रीति मौर्या सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बलराम अंकुश चौहान, बबिता, गोविंद द्विवेदी, कन्हैया लाल तिवारी, दिलीप, अम्ब्रीश मिश्र, राजीव, श्रुति अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।