फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scorched rape victim dies, accused caught

Basti News: झुलसी दुष्कर्म पीड़िता की मौत, आरोपी पकड़ा गया

Thu, 17 Oct 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 17 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Scorched rape victim dies, accused caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार की रात लखनऊ के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीजल उड़ेलकर आग लगा लेने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।
एक अक्तूबर को हुई घटना के बाद से वह जिंदगी की जंग लड़ रही थी। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों की मानें तो किशोरी की मां की मौत के बाद आर्थिक तंगी के चलते उसका पिता मेहनत-मजदूरी करने के लिए सुबह ही कप्तानगंज कस्बे में आ जाता था। किशोरी घर पर अकेले रहती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि एक अक्तूबर की शाम को किशोरी के साथ उसके प्रेमी शंकर गौड़ ने दुष्कर्म किया। विरोध करने के बाद उसके ऊपर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी।
परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को परिवार के लोग किशोरी को घर ले आए। 12 अक्तूबर को किशोरी के पिता ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
इधर किशोरी की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज कैली ले गए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था।
कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी शंकर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इलाज के दौरान पीड़िता ने मंगलवार की देर रात लखनऊ में दम तोड़ दिया। इससे पूर्व पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दर्ज किया जा चुका था। कप्तानगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी शंकर को एकटेकवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed