फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scooty rider mother-daughter killed by speeding car

Basti News: तेज रफ्तार कार की चपेट से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत

Sun, 04 Jun 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider mother-daughter killed by speeding car
हरैया में हाईवे पर संसारीपुर में हादसे में मां-बेटी की मौत होने पर लगी लोगों की भीड़।
हर्रैया। हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार लग्जरी कार की चपेट में आने से स्कूटी से घर जा रहीं मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुरेश कुमार मुंबई में शटरिंग का कार्य करते हैं। इन दिनों वह मुंबई गए हुए हैं। घर पर पत्नी सुनीता (32) तीन बेटियों त्रिस्या (12), प्रियांशी (10), पल्लवी(06) व बेटा सिद्धार्थ (03) के साथ रहती थीं। शनिवार को सुनीता बड़ी बेटी त्रिस्या के साथ स्कूटी से बाजार करने महराजगंज कस्बा गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे लौटते समय हाईवे के संसारीपुर चौराहे पर बस्ती की तरफ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही मां-बेटी स्कूटी से छिटककर सड़क पर जा गिरीं। कार के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हुए तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरपति त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल मां बेटी को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मां-बेटी की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो सभी दंग रह गए। गांव में मातम पसर गया। रिश्तेदार व अगल-बगल के रहने वालों की भीड़ थाने पर जुट गई। मृतका के भाई अनिल ने बताया कि बहन के गांव में आज ही विवाह था, जिसके लिए खरीदारी करने वह भांजी के साथ गई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार को कब्जे में लिया है।

हरैया में हाईवे पर संसारीपुर में हादसे में मां-बेटी की मौत होने पर लगी लोगों की भीड़।

हरैया में हाईवे पर संसारीपुर में हादसे में मां-बेटी की मौत होने पर लगी लोगों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed