फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scooty hit by car, woman dies - youth injured

कार की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत-युवक घायल

Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Scooty hit by car, woman dies - youth injured
कार की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत-युवक घायल
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। बस्ती-महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत महादेवा चौराहे पर स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा के सामने स्कूटी सवार दादी और पोता कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने 65 वर्षीया महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस का इंतजार करने में बुजुर्ग महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लगुनहीं गांव के रहने वाले हजरत अली (19) बृहस्पतिवार को अपनी 65 वर्षीया दादी अमरुन्निशा को स्कूटी पर बैठाकर नगर थानाक्षेत्र के महुआ डाबर स्थित मजार शरीफ पर चादर चढ़ाने गए। वापस लौटते समय महादेवा स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा के सामने पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही कार ने स्कूटी चपेट में ले लिया। दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

घटना में हजरत अली का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी दादी के सिर और सीने में गंभीर चोटें आ गईं। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उपनिरीक्षक मुकुंद त्रिपाठी ने थाने की जिप्सी से दोनों घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से एंबुलेंस के अभाव में घायल दादी और पोता करीब एक घंटे तक पीएचसी पर ही कराहते रहे। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed