फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Science exhibition at Little Flowers School: Brilliant students showcase their talent

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी : मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 30 Sep 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition at Little Flowers School: Brilliant students showcase their talent
लिटिलि फ्लावर्स स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी व अति​थि- विज्ञ​प्ति - फोटो : एचबीटीयू
बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12वीं तक के करीब 300 छात्रों ने 42 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य अतिथि कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य राजस्व अधिकारी, ने दीप प्रज्ज्वलन, मां सरस्वती की पावन प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन करके किया। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र प्रसाद यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में काव्या ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, रितिका ग्रुप ने ‘अयिगिरि नंदिनी’ गीत पर नृत्य किया और महिमा ग्रुप ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद निर्णायक मंडली ने प्रत्येक मॉडल का निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता और ज्ञान के आधार पर अंक प्रदान किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 6 में जतिन ग्रुप ने लेजर सिक्योरिटी मॉडल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैनित्य पाण्डेय ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा 7 में हर्ष ग्रुप ने प्रथम और आलोक ग्रुप द्वितीय, कक्षा 8 में सगुन दीप प्रथम और ओवैस ग्रुप द्वितीय, कक्षा 9 में आलोक ग्रुप प्रथम और सालोमी ग्रुप द्वितीय, कक्षा 11 में आदर्श एवं शिवम ग्रुप को प्रथम और शिवांश ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। पूरे प्रदर्शनी में सर्वोत्कृष्ट स्थान पाने वाले समूह आदर्श ग्रुप और शिवम ग्रुप ने प्रथम तथा शताक्षी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ और अन्य सहायकों ने भी अपने योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed